Search

 
 
 

Giridih News : फूड सेफ्टी टीम ने जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, 16 दुकानदारों को लाइसेंस लेने का निर्देश

Giridih News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशुतोष गहलौत ने कहा कि खाद्य पदार्थों को धूल, गंदगी और अन्य दूषित तत्वों से सुरक्षित रखें और स्वच्छ बर्तनों का उपयोग करें.
 
दुकान की जांच करती टीम.

Giridih News : दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए गिरिडीह जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सघन जांच अभियान चला रहा है. इसी क्रम में टीम ने जिले के देवरी, तिसरी और गावां प्रखंड में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों व दुकानों का निरीक्षण किया. कुल 22 दुकानों की जांच की गई. 16 दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया.


टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की. ठेला-खोमचा वालों, फल-सब्जी, मिठाई व पनीर दुकानों और होटल संचालकों को खाद्य सामग्री के भंडारण, निर्माण और बिक्री के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.


खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशुतोष गहलौत ने कहा कि खाद्य पदार्थों को धूल, गंदगी और अन्य दूषित तत्वों से सुरक्षित रखें और स्वच्छ बर्तनों का उपयोग करें. मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में तय खाद्य रंगों का ही उपयोग करें. प्रतिबंधित रंग, मिलावटी सामग्री व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों के प्रयोग पर रोक रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही