Search

 
 
 

Giridih News: श्रावणी मेला पर गिरिडीह एसपी की पहल, कांवरियों के लिए बनाया गया ‘फ्री सेवा शिविर’

श्रावणी मेले के दौरान देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गिरिडीह पुलिस ने नई पहल करते हुए कांवरिया सेवा शिविर बनाए है. जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने रविवार को पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाइन गेट के समीप कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया.
 

Giridih: श्रावणी मेले के दौरान देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गिरिडीह पुलिस ने नई पहल करते हुए कांवरिया सेवा शिविर बनाए है. जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने रविवार को पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाइन गेट के समीप कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया.

 

इस सेवा शिविर का उद्देश्य लंबी दूरी तय कर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी, पचंबा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कांवरियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली.

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का सबसे बड़ा पर्व है और गिरिडीह होकर बड़ी संख्या में कांवरिये देवघर जाते हैं. ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इस सेवा शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल, बैठने और आराम करने की समुचित व्यवस्था की गई है. आवश्यकता पड़ने पर पुलिसकर्मी हर संभव सहायता के लिए भी उपलब्ध रहेंगे.

 

एसपी ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है. कांवरियों की सेवा करना भी उसी जिम्मेदारी का हिस्सा है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग से यात्रा करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही