Search

 
 
 

Giridih News :  उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4000 किलो जावा महुआ नष्ट, 300 लीटर अवैध शराब भी जब्त

डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पर सघन अभियान जारी है. इसी के तहत सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराहमोरिया गांव में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.
 
  • अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Giridih :  डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पर सघन अभियान जारी है. इसी के तहत सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराहमोरिया गांव में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

 

Uploaded Image

 

उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम एवं पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग घरों और संदिग्ध स्थानों पर की तलाशी गई. इस दौरान मौके से शराब निर्माण के लिए संग्रहित करीब 4000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.  

 

Uploaded Image

 

साथ ही आपूर्ति के लिए तैयार करीब 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी जब्त की गई. हालांकि टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार से जुड़े कई लोग मौके से फरार हो गए. फरार व्यक्तियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

 

Uploaded Image

 

प्रशासन ने कहा है कि ऐसे आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी को पूर्णतः समाप्त करने के लिए नियमित छापेमारी अभियान संचालित किए जाएंगे. अभियान में पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, राधेश्याम झा, पुलिस बल के जवान और गृह रक्षक बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे. 

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही