Search

 
 
 

Giridih News: JPL 2026 टी-20 की ट्रॉफी पहुंची गिरिडीह, खिलाड़ियों के साथ शहर भ्रमण

जेपीएल 2026 टी-20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण किया. बता दें कि दोपहर 3.30 बजे ट्रॉफी शहर भ्रमण पर सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी निकली और खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमाई गई.
 

Giridih: जेपीएल 2026 टी-20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण किया. बता दें कि दोपहर 3.30 बजे ट्रॉफी शहर भ्रमण पर सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी निकली और खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमाई गई.


इस ट्रॉफी यात्रा के पहले शहर के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा और अमरजीत सिंह सलूजा भी मौके पर मौजूद रहे.


टीम ऑनर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट की खुमारी पूरे भारत में है. झारखंड में जेपीएल टी-20 से नई शुरुआत हुई है और 6 टीमों के टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की ऑनरशिप गिरिडीह की सलूजा गोल्ड के पास है. उन्होंने कहा कि उद्देश्य है गांव-गांव तक क्रिकेट पहुंचाना है. रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है. 


वहीं एसपी डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने भी इसे एक बेहतर और यादगार पल बताते हुए टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का नाम रौशन करेगी. 

इस टीम में कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह, उपकप्तान शिखर मोहन, आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, ईशान ओम आदि शामिल है. शहर भ्रमण में तरणजीत सिंह सलूजा, कोच रतन कुमार, कौशल किशोर सिंह, राजेश सिन्हा समेत टीम मैनेजर रजनीश सहाय मौजूद रहें.

 

https://lagatar.in/health-department-takes-major-action-on-death-of-pregnant-woman-hospital-sealed

https://lagatar.in/trees-fell-at-several-places-in-ramgarh-due-to-storms-and-rain

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही