Search

 
 
 

Giridih News: JPSC-JSSC पेपर लीक, भाजयुमो का 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

JPSC व JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है. शनिवार को गिरिडीह के नए परिषदन भवन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी एवं प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन को लेकर जानकारी दी.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: JPSC व JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है. शनिवार को गिरिडीह के नए परिषदन भवन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी एवं प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन को लेकर जानकारी दी.

 

Uploaded Image

गिरिडीह जिला भाजयुमो की प्रेसवार्ता

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं को पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण स्थगित किया गया है. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में नाराजगी है और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly

https://lagatar.in/jpsc-jssc-agitation-acs-and-tribal-student-delegation-hold-talks-with-ministers

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन को संगठन का पूरा समर्थन है. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरिडीह से भी भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र और छात्रों के परिजन रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में भाग लेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही