Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : वन भूमि पर अवैध कब्जा की भू-माफियाओं की कोशिश नाकाम, जेसीबी जब्त

गिरिडीह जिला वन प्रभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम कर दी. टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी भाग निकले. टीम ने घटनास्थल पर मौजूद जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है.
Advertisement
Advertisement
जब्त जेसीबी के साथ वन विभाग की टीम.

Giridih : गिरिडीह जिला वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम कर दी. विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भू-माफिया जेसीबी मशीन से वन क्षेत्र में नींव खोदकर अवैध निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

 

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly 


टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी भाग निकले. टीम ने घटनास्थल से जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है. कार्रवाई में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय कांत यादव व सूर्यकांत शामिल रहे. सहायक वन संरक्षक एसके रवि ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण, निर्माण या वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही