Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : दुकान से  कूलर चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

गिरिडीह शहर के चंदौरी रोड स्थित श्याम म्यूजिकल दुकान में शनिवार को दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. दुकान से कूलर चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने करीब 300 मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया.
Advertisement
Advertisement
पकड़ा गया युवक.

Giridih : गिरिडीह शहर के चंदौरी रोड स्थित श्याम म्यूजिकल दुकान में शनिवार को दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. दुकान से कूलर चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने करीब 300 मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया. जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. 


पूरी घटना बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पाकर  नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. दुकानदार निश्चय गुप्ता ने बताया कि उक्त युवक पहले भी उनकी दुकान से दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. 


उन्होंने बताया कि युवक शनिवार को दुकान से कूलर चोरी कर भाग रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने उसका पीछा कर करीब 500 मीटर दूरी पर पकड़ लिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही