Giridih News : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लोहार विश्वकर्मा समाज, गिरिडीह ने गहरा दुख जताया है. गणेश विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले के लोहार समाज के कई लोग मंत्री के आवास उत्सव उपवन पहुंचे और दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उनके परिवार व बच्चों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.
अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने अल्प मंत्रित्वकल में ही गिरिडीह के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी. उन्होंने कहा कि लोहार विश्वकर्मा समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी.
श्रद्धांजलि देने वालों में गोपाल विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, प्रमोद लाल शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मुंशी विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुमन लाल शर्मा, आशीष विश्वकर्मा, टिंकू विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.