Search

Giridih News :  30 मई से फिर शुरू होगी मधुबन पेयजलापूर्ति योजना, तैयारी पूरी

  • मंत्री सुदिव्य सोनू के निर्देश पर पूरा हुआ काम

Giridih :   झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पहल और लगातार मॉनिटरिंग रंग लाई है. मधुबन क्षेत्र में लंबे समय से बाधित मधुबन पेयजलापूर्ति योजना 30 मई से फिर से शुरू किया जाएगा. विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.  

 

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला ने बताया कि एजेंसी ने योजना के रखरखाव में आवश्यक तकनीकी मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी.  

 

अवीक अंबाला ने बताया कि योजना से संबंधित सभी तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं और अब जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता आम जनता को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है.

 

इसी उद्देश्य से पूरी टीम ने लगातार मेहनत करते हुए कार्य को समय पर पूरा किया. कहा कि विभाग भविष्य में भी योजना के बेहतर रख रखाव और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देगा, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

 

Uploaded Image

मंत्री सुदिव्य ने तत्काल समाधन के दिए थे निर्देश

बता दें कि मधुबन क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सुदिव्य ने अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति योजना की मरम्मत और तकनीकी सुधार करने का निर्देश दिया था. 

 

डीसी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम ने 24 अप्रैल से काम शुरू किया और  खराब मशीनों, पाइपलाइन और तकनीकी उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए.    

Uploaded Image

 

सीएम ने आम जन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दिए थे निर्देश 

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को शहरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और  भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छ पेयजल और प्याऊ की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे. 

 

सीएम के उक्त के आलोक में डीसी रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे. जिसके बाद से जिला प्रशासन और संबंधित विभाग विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहा है. साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी व स्थायी प्याऊ केंद्र स्थापित कर लोगों को स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. 

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//