Search

 
 
 

Giridih News : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 क्विंटल जावा महुआ व 400 लीटर शराब नष्ट

उत्पाद विभाग व गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की टीम ने गडरमा ल जोभी गांव में छापेमारी कर कई अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त की. इन भट्ठियों से करीब 9 क्विंटल जावा महुआ व 400 लीटर तैयार शराब नष्ट की गई.
 
भट्ठी से बरामद महुआ नष्ट करती उत्पाद विभाग की टीम.

Giridih : गिरिडीह जिले में अवैध शराब कारोबार व तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. उत्पाद विभाग व गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की टीम ने गडरमा ल जोभी गांव में छापेमारी कर कई अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त की. इन भट्ठियों से करीब 9 क्विंटल जावा महुआ व 400 लीटर तैयार शराब नष्ट की गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार कुछ घरों से भी महुआ बरामद किया गया. टीम के आने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी भाग निकले. उत्पाद विभाग ने उनके खिलाफ मामल  दर्ज किया है.

 

 

 

 

ज्ञात हो कि उत्पाद विभाग ने एक दिन पूर्व 18 जून को जमुआ थाना क्षेत्र के छकनाडीह, खरीडीह व खरगडीहा गांव में छापेमारी अभियान चला कर शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया था. वहां से 1,500 किलो जावा महुआ व 160 लीटर शराब जब्त की गई थी. छापेमारी टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम, लक्ष्मण महतो, मुफ्फसिल थाना के एसआई संजय कुमार, प्रियनन, विवेक कुमार व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही