Search

 
 
 

Giridih News : जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित एक जनरल स्टोर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को लपेट लिया और अंदर रखे 4 फ्रिज, टीवी, मोबाइल फोन, दो फोटोकॉपी मशीन, नगद समेत राशन की सारी सामग्री जलकर राख हो गई.
 

Giridih : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित एक जनरल स्टोर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को लपेट लिया और अंदर रखे 4 फ्रिज, टीवी, मोबाइल फोन, दो फोटोकॉपी मशीन, नगद समेत राशन की सारी सामग्री जलकर राख हो गई.

 

आग बुझाने के दौरान दुकानदार मनोहर कुमार मरीक और उनके पुत्र विक्रम कुमार मरीक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि घटना के समय परिवार दुकान के पीछे मकान में मौजूद था. आग की लपटें देख स्थानीय लोग दौड़े और बुझाने की कोशिश में जुट गए. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

 

Uploaded Image

 

दुकानदार मनोहर मरीक ने बताया कि इस हादसे में 5 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति नष्ट हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर दमकल न पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही