Giridih News : झारखंड के गिरिडीह शहर के गांधी चौक निवासी मंजीत सिंह बग्गा पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल हो गए थे. असप्ताल में उनका इलाज चल रहा है, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर उनका. हालचाल जाना. उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उनके साथ झामुमो गिरिडीह नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी थे.
डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने बताया कि ने इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि भाजपा के कुछ नेता इस घटना को JMM से जोड़कर गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में जो व्यक्ति जेल गया है, वह भाजपा नेता मनोज साहू का करीबी है और उसका JMM से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी जांच के किसी राजनीतिक दल पर आरोप नहीं लगाना चाहिए. किसी भी घटना में आरोप लगाने से पहले तथ्यों और पुलिस जांच का इंतजार करना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.