Search

 
 
 

Giridih News : नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 61 पेटी शराब व उपकरण जब्त

यह अवैध फैक्ट्री करीब एक वर्ष से चल रही थी. यहां तैयार की जा रही शराब गिरिडीह व आसपास के जिलों तथा बिहार सप्लाई की जा रही थी.
 
जब्त शराब व खाली बोतलें.

Giridih : गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के लेधवाराडीह गांव में पुलिस ने शनिवार को नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने वाले उपकरण जब्त किये गए. यह मिनी फैक्ट्री आम के बगीचे में बने कमरे में थी. पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज भाग निकले.


जानकारी के अनुसार यह अवैध फैक्ट्री करीब एक वर्ष से चल रही थी. यहां तैयार की जा रही शराब गिरिडीह व आसपास के जिलों तथा बिहार सप्लाई की जा रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारू सिंह उर्फ आशुतोष सिंह, ललन सिंह, संजय सिंह व उनके सहयोगी मिलकर नकली विदेशी ब्रांड की शराब का निर्माण कर रहे हैं.


इसके बाद एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी व पुलिस बल ने छापेमारी की. मिनी फैक्ट्री से पुलिस ने नकली रॉयल स्टैग ब्रांड की 61 पेटी तैयार शराब, 5 बोरा खाली बोतलें, हजारों ढक्कन, 200 खाली कार्टून, 500 ब्रांडेड लेबल स्टीकर, 15 लीटर स्प्रिट, अल्कोहल मापने वाला मीटर, 500 लीटर क्षमता की पानी टंकी, 7 खाली 20 लीटर के जार, कई गैलन व शराब निर्माण और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए. एक स्टील ड्रम भी जब्त किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही