Giridih News : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह में NH-19 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी चिंतामणी महतो के रूप में हुई है.
गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/corruption-in-jharkhand-recruitments-part-12-how-relatives-of-politicians-and-influential-figures-became-officers
परिजनों ने बताया कि चिंतामणी किसी कार्य से लुकैया गए थे. वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बिनोद सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व अस्थानीय लोगों से पूछताछ कर धक्का मारने वाले वाहन की पहचान में लगी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
