Search

 
 
 

Giridih News : वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर और बरकार के बीच गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर और बरकार के बीच गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

 

मृतक की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के गुलियाडीह निवासी अयोध्या प्रसाद यादव (61) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में भगरु यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

परिजनों ने बताया कि अयोध्या प्रसाद यादव अक्सर अपने मामा के घर आया-जाया करते थे. गुरुवार को भी वे मामा के घर आए थे.देर रात वे भगरु यादव के साथ एक ही बाइक से अपने घर गुलियाडीह लौट रहे थे.

 

इसी दौरान अहिल्यापुर और बरकार के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. अयोध्या प्रसाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगरु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मृतक के मामा के परिवार को दी.इसके बाद दोनों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया.अस्पताल में चिकित्सकों ने अयोध्या प्रसाद यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भगरु यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था.घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही