Search

 
 
 

Giridih News: हाफ पैंट में नगर आयुक्त पहुंचे निगम कार्यालय, सीढ़ियों पर बैठकर सुनी समस्याएं

गिरिडीह नगर निगम के नए नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर आयुक्त हाफ पैंट और नंगे पांव सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए.
 
Giridih: 
इस दौरान उन्होंने मुख्य गेट की सीढ़ियों पर बैठकर निगम के कामकाज का जायजा लिया. कार्यालय पहुंचे सफाईकर्मी सीढ़ियों पर नगर आयुक्त को बैठे देख आश्चर्यचकित रह गए. करीब दो घंटे तक उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली. 
वहीं बिना ड्रेस के काम पर आए कर्मियों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया और हाथ में झाड़ू लेकर सफाई का सही तरीका भी बताया. इस दौरान रजिस्टर की जांच की और फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण भी किया और कई आवश्यक निर्देश दिए. 
वहीं मुहर्रम को लेकर चल रहे सफाई अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि जहां कहीं भी सफाई संबंधी समस्या हो, उसकी सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि विजय सिंह बिरुआ 19 जून को नगर आयुक्त का पदभार संभाला है. इसके पहले लगभग दो वर्षों तक गिरिडीह में अपर समाहर्ता के पद पर रह चुके हैं, इसलिए जिले की परिस्थितियों से वे भलीभांति परिचित हैं. 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही