Search

 
 
 

Giridih News: नगर आयुक्त ने की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, त्वरित शिकायत निस्तारण के दिए निर्देश

नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए. बैठक में वार्डवार सफाई, कचरा संग्रहण, डोर-टू-डोर सेवा और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित कार्रवाई को कहा.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए. बैठक में वार्डवार सफाई, कचरा संग्रहण, डोर-टू-डोर सेवा और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित कार्रवाई को कहा. 


बैठक में उपस्थित उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रतिनिधि, आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि और सभी सफाई सर्किल प्रभारी सहित शहर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

नगर आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर वार्ड में निर्धारित समय के अनुसार नियमित सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कहीं भी कचरे का अनावश्यक जमाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


नगर आयुक्त ने आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करते हुए, सेवा की गुणवत्ता बरकरार रखें और कार्यों की प्रगति की नियमित जानकारी नगर निगम को दें. 

 

सभी सफाई सर्किल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का सतत निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वच्छता व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी और वार्डवार सफाई कार्यों का लगातार मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

 

मौके पर उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक तथा नगर निगम के अधिकारी साबिर अंसारी, निशांत वर्मा, सेवा महतो, दिलीप हाड़ी, अशोक हाड़ी, रवि कुमार वर्मा, नवीन कुमार सिंह, गौरी शंकर यादव और अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही