Search

 
 
 

Giridih News : 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

Giridih : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के कुल 4,91,038 बच्चों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक पोलियो की खुराक दिया जाएगा.
 

Giridih : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के कुल 4,91,038 बच्चों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक पोलियो की खुराक दिया जाएगा. 

 

इसे भी पढ़े..


जिले में कुल 2,337 बूथ बनाए गए हैं. 4,793 कर्मियों को बूथों पर तैनात किया गया है. इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉ बच्चा सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता से किया. उन्होंने कहा कि समुचित निगरानी के लिए जिले में कुल 453 सुपरवाइजर नियुक्त हैं.

 

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए 45 ट्रांजिट दल और 9 मोबाइल दल बनाए गए हैं. जिनकी देख-रेख के लिए 23 सुपरवाइजर कार्यरत रहेंगे. जिले भर में 210 सब-डीपो तैयार किए गए हैं और अभियान के लिए कुल 6,21,180 डोज BOPV वैक्सीन प्राप्त हुई है. जो उपलब्ध लक्ष्य के अनुरूप हैं.

 

जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने 0–5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित समय पर बूथ पर लेकर आएं और दवा अवश्य पिलवाएं.

 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पोलियो दवा मुफ्त में उपलब्ध होगी और सभी आवश्यक सुरक्षा व निगरानी सुनिश्चित की गई है. अभियान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के लिए घर-घर सर्वे और मोबाइल दलों द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे. साथ ही सुपरवाइजर प्रत्येक बूथ की दैनिक रिपोर्टिंग कराएंगे ताकि अभियान में कोई कमी न रहे.

 

अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जिले में पोलियो उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे सफल बनाने के लिए समुदायिक भागीदारी आवश्यक है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही