Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News :  नए नगर आयुक्त ने शहर व पुराने निगम परिसर का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर दिया जोर

गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : नवपदस्थापित नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों और पुराने नगर निगम परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था व नगर निगम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

पुराने नगर निगम परिसर में लंबे समय से खड़े खराब और अनुपयोगी वाहनों को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन वाहनों की मरम्मत संभव है, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कर पुनः उपयोग में लाया जाए, ताकि सरकारी संपत्ति का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी धन और संसाधनों का किसी भी परिस्थिति में दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Uploaded Image

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा. साथ ही नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता से ही संभव है. लोगों से अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी साफ-सुथरा रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है. इसके लिए प्रशासन और आम जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही