Search

 
 
 

Giridih News : अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया का किया निरीक्षण, स्थायी निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन

जिला पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के बुधुडीह व जोरासिमर के बीच स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों को स्थाई पुलिया का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया.
 
पुलिया का निरीक्षण करते अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह जिला पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के बुधुडीह व जोरासिमर के बीच स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों को स्थाई पुलिया का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया. टीम में पथ निर्माण विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी व सहायक अभियंता नंदन कुमार शामिल थे. 

 


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिया की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं व आवागमन पर पड़ रहे प्रभाव का जायजा लिया. स्थानीय ग्रामीणों से भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि डीसी रामनिवास यादव ने निर्देश दिया है कि लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र में आवागमन जल्द सुचारू बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही पुलिया निर्माण की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने के भी बात कही. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही