Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : डिजिटल शासन प्रणाली अपनाएं अधिकारी- डीसी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते डीसी व अन्य अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों के लिए NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action) प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया. डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक व साक्ष्य-आधारित प्रक्रिया आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल शासन प्रणाली अपनाने का निर्देश दिया. 


कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली, डेटा-आधारित योजना निर्माण व विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए सक्षम बनाना था. डीसी ने कहा कि NITI TARA वास्तविक समय के आंकड़ों के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी और त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सशक्त बनाता है.इससे आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित होंगे.


प्रशिक्षण में अधिकारियों को प्लेटफॉर्म, डिवाइस व पोर्टल के बारे में बताया गया. रियल-टाइम डैशबोर्ड, भू-स्थानिक योजना उपकरण, AI-सक्षम बैठक कार्यवृत्त तैयार करने की सुविधाएं के उपयोग पर मार्गदर्शन भी दिया गया. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य अदाधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही