Search

 
 
 

Giridih News : 13 चोरी कांडों का पुलिस ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार

Giridih News :उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 की रात सरिया थाना और भरकट्टा ओपी की गश्ती टीम ने बगोदर में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपितों का पीछा किया था.
 
सात आरोपी गिरफ्तार
  • SP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

Giridih News : गिरिडीह जिले के सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहनों, मोबाइल फोन, नकदी और चोरी के आभूषणों समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई से चोरी के कुल 13 मामलों का खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दिया.

 

 

उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 की रात सरिया थाना और भरकट्टा ओपी की गश्ती टीम ने बगोदर में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपितों का पीछा किया था. 

 

इस दौरान पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का औजार, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया था. हालांकि, उस समय अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित भागने में सफल रहे थे.इस मामले में बगोदर निवासी शांति के आवेदन पर सरिया थाना कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया था. 

 

इसके बाद एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर कथित चोरी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की. 

 

उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए.पुलिस ने आरोपितों के पास से करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना, जिसकी अनुमानित कीमत 3.70 लाख रुपये बताई गई है, एक चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद, करीब 25 किलोग्राम कांसा-पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन और ताला तोड़ने का औजार बरामद किया है. 

 

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक पल्सर और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.गिरफ्तार आरोपितों में कन्हैया कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, संतोष प्रसाद, हर्ष कुमार, अनिल वर्मा और राजेश कुमार कसेरा शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं.

 

बताया कि इस कार्रवाई में सरिया थाना के पांच, धनवार थाना के दो, बिरनी थाना क्षेत्र के चार और बगोदर थाना क्षेत्र के दो चोरी के मामलों समेत कुल 13 कांडों का उद्भेदन किया गया है. इस छापेमारी अभियान में बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ संबंधित थानों की पुलिस तथा तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही