Search

 
 
 

Giridih News : खंडोली डैम के पास पुलिस का छापा, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लोगों को APK फाइल भेजकर उनके बैंक खाते से रुपए उड़ा लेते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार.

Giridih News : गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने खंडोली डैम के पास छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू मंडल और सौरभ मंडल शामिल हैं. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. 


यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लोगों को APK फाइल भेजकर उनके बैंक खाते से रुपए उड़ा लेते थे. 


जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी. इसी बीच एसपी को खंडोली डैम के पास साइबर अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस उनके पास से  बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही