Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह के गावां में गांजा की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, पौधे नष्ट

Giridih News: थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
 
गांजा के पौधे नष्ट करती पुलिस.

Giridih News : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव ओड़पोडो और राजोखार में गांजा की खेती की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने खेतों में लगे गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया. गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों गांवों में अवैध खेती को नष्ट किया.


बताया जा रहा है कि प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में चोरी-छिपे गांजा की खेती की सूचना पुलिस को मिली थी. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही