Search

 
 
 

Giridih News : महेशलुंडी के प्राचीन देवी मंदिर में कलशयात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

गिरिडीह सदर प्रखंड के सीसीएल क्षेत्र के महेशलुंडी स्थित मां देवी मंडप में मंगलवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. समारोह का शुभारंभ कलशयात्रा से हुआ. कलशयात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह सदर प्रखंड के सीसीएल क्षेत्र के महेशलुंडी स्थित मां देवी मंडप में मंगलवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. समारोह का शुभारंभ कलशयात्रा से हुआ. कलशयात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

 

Uploaded Image

अनुष्ठान में भाग लेते श्रद्धालु.


मंदिर परिसर से निकली कलशयात्रा में 108 महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश लेकर चल रही थीं. अन्य श्रद्धालु ढोल-नगाड़ा बजाते जयकारा लगाते चल रहे थ. कलशयात्रा महेशलुंडी से बालोडींगहा होते हुए बदडीहा झरना पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया.इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस मंदिर पहुंचे. 


बुधवार को आचार्यों की उपस्थिति में मां देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. महायज्ञ का समापन 8 जुलाई को भंडारे के साथ होगा. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य व ग्रामीणों जुटे हुए हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही