Search

गिरिडीह की खबरें : विनोद सिंह, कल्पना सोरेन, दिलीप वर्मा के लिए जन संपर्क अभियान, लालचंद महतो विचार मंच की बैठक

Giridih : भाजपा सरकार ने देश की जनता को बर्बादी के सिवा कुछ भी नहीं दिया. जनता मोदी सरकार की नीतियों के कारण 10 सालों से तबाही झेल रही है. जनता अब इसे उखाड़ फेंककर बदला लेने को तैयार है. उक्त बातें आज रविवार को भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कही. उन्होंने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह तथा गांडेय उपचुनाव के लिए गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के समर्थन में गिरिडीह सदर प्रखंड क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया.

राज्य को अस्थिर करने की भाजपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब वोट से दिया जायेगा

गिरिडीह प्रखंड के कोदयडीह उपर टोला, कोदयडीह नीचे टोला, अलगुंदा सिंह टोला, अलगुंदा आदिवासी टोला, कोवाड़ आदि जगहों पर जन संपर्क के दौरान माले नेता राजेश यादव ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों ने भाकपा माले के इंडिया समर्थित प्रत्याशी कॉमरेड विनोद सिंह के लिए घर-घर से आर्थिक सहयोग देने की बात कही और उन्हें वोट देने का संकल्प लिया. माले नेता ने लोगों से अपील की कि कोडरमा लोकसभा तथा गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया प्रत्याशी विनोद सिंह और कल्पना सोरेन को वोट दें, माले नेता ने कहा कि इस राज्य को अस्थिर करने की भाजपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब वोट से दिया जायेगा. दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी. जन संपर्क अभियान में पार्टी नेता मनोज यादव, सदानंद स्वर्णकार, दर्शन टुडू, सोबराती अंसारी, बिनोद दास, पंकज वर्मा, अशोक हेंब्रम, सीताराम हेंब्रम, रोहित किस्कू, हेमलाल हेंब्रम, बुधन टुडू, सुखदेव मुर्मू, गणेश हेंब्रम, मंजू ने लाल लाल टुडू, सिद्धांत हेंब्रम, पोखन किस्कू, श्रृजल हेम्ब्रम, मंटू हेंब्रम, सीताराम टुडू, अरविंद हेंब्रम, रामेश्वर महतो सहित अन्य शामिल थे.

.......................................................................

भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Giridih-22.gif"

alt="" width="600" height="400" /> Giridih : आज रविवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने ताराटांड़ मंडल (गांडेय प्रखंड) के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में उन्होंने मोहलीडीह, भलपहरी, बुचदाह, कुडलवादा, भण्डारीडीह, बदगुण्डा, केनरी सहित कई गांवों का दौरा किया. दिलीप वर्मा लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया. भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने कहा कि राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. कहा कि राज्य में लूट की सरकार बनी हुई है. राज्य की जनता को लूटा जा रहा है. लोगों से देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का आह्वान किया.

.......................................................................

लालचंद महतो की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने को लेकर रायशुमारी बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/giridih-333.gif"

alt="" width="600" height="400" /> Dumri  :  लालचंद महतो विचार मंच डुमरी विधानसभा द्वारा इसरी बाजार तेरापंथी कोठी में आज रविवार को रायशुमारी कार्यक्रम व बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो तथा संचालन मणि गोप ने किया. लोगों ने स्व लालचंद महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का सकंल्प लिया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे स्व लालचंद महतो के भाई इन्द्रदेव महतो उपस्थित थे. उन्होंने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.

केंद्र सरकार पर महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल खडे किये

केंद्र सरकार पर महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल खडे किये. साथ ही राज्य सरकार को लेकर कहा कि झामुमो सरकार में पंचायत से लेकर प्रखंड तक भ्रष्टाचार व्याप्त है. इन्द्रदेव महतो ने स्व लालचंद महतो के विचारों को आगे ले जाने का संकल्प लेते हुए जनता के सुख दुख में सदेव साथ देने का आश्वासन दिया. हिंद मजदूर यूनियन के महासचिव व लालचंद महतो के भतीजे वतन महतो ने कहा कि राज्य सरकार के रवैये से पूरा प्रदेश त्रस्त है. उन्होंने कहा कि डुमरी के उत्तराखंड में अठारह पंचायतें आती हैं. लेकिन यहां सिर्फ एक कॉलेज है. बैठक में अशोक जैन को लालचंद महतो विचार मंच का विधानसभाअध्यक्ष पद पर चुना गया.

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे

बैठक में चेतलाल महतो उमेश सिंह ,किशोर महतो, टुकन महतो, संदीप पटेल, मुन्ना मंडल, फारूक अंसारी ,कैलाश ठाकुर, प्रयाग साव, कमल महतो,राजेश शर्मा,प्रेमलता कुमारी, सादिक खान,पुरन सिंह, सुमित्रा देवी, घनश्याम महतो सहित सेंकड़ों लोग उपस्थित थे [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//