Giridih : सरिया अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग को लेकर सरिया जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की 48 घंटे की भूख हड़ताल बुधवार को शुरू हुई. इसमें मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल हुए.
संयोजक त्रिभुवन मंडल ने भूख हड़ताल पर बैठने से पहले विवेकानंद चौक पर स्थापित स्वामी विवेकानंद व भगत सिंह की प्रतिमा व प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद समर्थकों के साथ अनशन स्थल पहुंचकर भूख हड़ताल की शुरुआत की.
त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरिया जिला बनने के सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करता है. यहां अनुमंडल मुख्यालय है, रेल व सड़क मार्ग की सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही शिक्षण व विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थान पहले से मौजूद हैं. बावजूद इसके वर्षों से सरिया को जिला का दर्जा नहीं दिया गया.
उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा फिलहाल शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठा रहा है. यदि सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. भूख हड़ताल पर बैठने वालों में शंकर मंडल, राजेश मंडल, राजू मंडल, विनोद विश्वकर्मा, अशोक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment