Search

 
 
 

Giridih News : एसडीएम ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, नियमों का पालन करने का निर्देश

Giridih News : सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्स वल्लाह (विद्यापीठ), सद्दाम फिजिक्स क्लासेस, नागेंद्र फिजिक्स क्लासेस, मंटू मैथमेटिक्स, शिराज केमेस्ट्री क्लासेस, लिटरेचर पॉइंट व Xam प्वाइंट का जायजा लिया.
 
निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र कुमार.

Giridih News : गिरिडीह सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने सोमवार को शहर में चल रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. यह कार्रवाई डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर की गई. इस दौरान एसडीओ ने आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्स वल्लाह (विद्यापीठ), सद्दाम फिजिक्स क्लासेस, नागेंद्र फिजिक्स क्लासेस, मंटू मैथमेटिक्स, शिराज केमेस्ट्री क्लासेस, लिटरेचर पॉइंट व Xam प्वाइंट सहित अन्य कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया.


उन्होंने कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज, रजिस्टर, कक्षाओं की व्यवस्था, पठन-पाठन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व अन्य मानकों की जांच की. संचालकों को निर्देश दिया कि संस्थानों का संचालन झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम 2025 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हित से जुड़े मानकों की अनदेखी होने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही