Giridih News : गिरिडीह जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय, हरिचक में हुई. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे. कर्मवीर सिंह व मरांडी ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्धारित सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध व प्रभावी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया.
बैठक में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर आयोजित करने, 1 से 7 अक्टूबर तक मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक करने पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने व पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, मंत्री सरोज सिंह, दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखयार, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, विनय सिंह, चुनूकांत, महेन्द्र वर्मा, महादेव दुबे, सुरेश साव, सुनील पासवान, संदीप डैंगइच, सिकन्दर हेम्ब्रम, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, संगीता सेठ, सुरेश प्रसाद मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.