Search

 
 
 

Giridih News : तालाब में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई.  मृतक की पहचान झगरी निवासी मो. कलीम अंसारी के बेटे फरहान अंसारीके रूप में हुई है. वह झगरी उत्क्रमित विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई.  मृतक की पहचान झगरी निवासी मो. कलीम अंसारी के बेटे फरहान अंसारीके रूप में हुई है. वह झगरी उत्क्रमित विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह फरहान अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ रोज की तरह स्कूल गया था, आरोप है कि वह क्लास में बैग रखकर दो अन्य बच्चों के साथ अंबाटांड़ तालाब नहाने चला गया, जहां गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि स्कूल में समय पर प्रार्थना सभा व उपस्थिति दर्ज नहीं होने और बच्चों की निगरानी में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है.  

 

Uploaded Image

 

परिजनों का कहना है कि विद्यालय पहुंचने के बाद बच्चों की जिम्मेवारी शिक्षक पर होती है. लेकिन बच्चा अपनी कक्षा में बैग रखकर स्कूल से दो तीन दोस्तों के साथ निकल जाता है और स्कूल में मौजूद शिक्षक को इसकी भनक भी नहीं होती है, जो स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है. परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. 

 

वहीं विद्यालय की शिक्षिका फरीदा खातून ने बताया कि घटना के समय वह विद्यालय में अकेली शिक्षिका थीं और अन्य एक शिक्षक अवकाश पर थे. उन्होंने कहा कि छात्र बिना जानकारी दिए विद्यालय से निकल गया था. इधर घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही