Search

 
 
 

Giridih News : पोल्ट्री फार्म से लाखों की चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih News : हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव स्थित पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गई थी. पुलिस एक आरोपी किरणदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
 
गिरफ्तार आरोपी व बरामद सामान.

Giridih News : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव स्थित इरफान अंसारी के पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी हो गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस एक आरोपी किरणदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह इसी गांव का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर चोरी गया पानी का मोटर, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, दो कूलर व एक बैट्री बरामद किया गया है. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है.


जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को पोल्ट्री फार्म में चोरी की सूचना हिरोडीह थाना पुलिस को मिली थी. इस संबंध में कांड संख्या 117/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही