Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार

गिरिडीह जिले के तिसरी में बुधवार को जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए. खाने के कुछ समय बाद ही तीनों को उल्टी, घबराहट व पेट दर्द की शिकायत होने लगी.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल में इलाजरत परिवार के लोग.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी में बुधवार को जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए. खाने के कुछ समय बाद ही तीनों को उल्टी, घबराहट व पेट दर्द की शिकायत होने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें तिसरी सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.


मिली के अनुसार तिसरी निवासी विजय यादव के परिवार ने जंगल से लाए गए मशरूम की सब्जी बनाई और खाया. इसके बाद 42 वर्षीय सुनीता देवी व दो बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया. डॉ. ज्ञानेंद्र व सहयोगी अनूप ने उनका इलाज शुरू किया. सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही