- गिरिडीह शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद
Giridih News : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का 17 सितंबर को श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में VVIP/VPIP समेत अन्य लोगों के आने की संभावना है. इसको देखते हुए प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी ने आम सूचना जारी की है.
प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी. यह फैसला कार्यक्रम के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है, ताकि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु बनी रहे.
इसे भी पढ़ें
प्रशासन ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों और पुलिस बस को यातायात व्यवस्था पर नजर रखने और जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को तय समय के दौरान भारी वाहनों को शहर में न लाएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.
साथ ही आम नागरिकों से कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से यातायात बाधित नहीं करने और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

