Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : स्कॉर्पियो के धक्के पशु चिकित्सक की मौत

पशु चिकित्सक डॉ अर्जुन निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर बाहर गए थे. घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए डुमरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीहः जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सक डॉ अर्जुन निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर बाहर गए थे. घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए डुमरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

 

घटना के बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान घंघरी निवासी डॉ अर्जुन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ड्राइवर की तलाश जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही