Search

 
 
 

Giridih News : बेंगाबाद में बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दीघरिया खुर्द बघरा गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 58 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है. वह अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दीघरिया खुर्द बघरा गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 58 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है. वह अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार से बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया. जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को धक्का मार दिया.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही