Search

 
 
 

Giridih News : मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में महिला की मौत! परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Giridih News : महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ. अंजू अनिल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है.
 
हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस.

Giridih News : गिरिडीह शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित मर्सी हॉस्पिटल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी इंद्रदेव रजक की पत्नी मंजू देवी को चार दिन पहले पथरी के ऑपरेशन के लिए मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी. परिवार के सदस्यों ने बेहतर इलाज के लिए मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की. आरोप है कि रेफर करने की बजाय डॉक्टरों ने मरीज का दूसरा ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद उसकी स्थिति और गंभीर हो गई और मंगलवार को मौत हो गई.

 

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ. अंजू अनिल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि मरीज की हालत क्रिटिकल है और उसका इलाज जारी है. वहीं, दूसरी ओर परिजनों ने महिला की मौत की पुष्टि की है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही