Search

 
 
 

Giridih News : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरिया प्रखंड के बागोडीह गांव निवासी रामजी पासवान (35 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन.

Giridih : गिरिडीह जिले के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरिया प्रखंड के बागोडीह गांव निवासी रामजी पासवान (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. शव देख कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे गांव में शोक माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार रामजी पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे रोजाना इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाकर काम करते और शाम को वापस लौटते थे. मंगलवार को भी वे काम के लिए इंटरसिटी ट्रेन से जा रहे थे. तभी हजारीबाग रोड स्टेशन के समीप वह चलती ट्रेन से गिर पड़े. उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही