Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झंडा मैदान में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उपायुक्त व सांसद ने किया उद्घाटन

Giridih : शहर के झंडा मैदान में 1 जून की रात दो दिवसीय गिरिडीह प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-3 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर सांसद ने कहा कि गिरिडीह जैसे छोटे शहर में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का होना क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह पैदा करता है. इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में छुपी प्रतिभा का विकास होगा. उद्घाटन के अवसर पर झारखंड का पारंपरिक नृत्य भी पेश किया गया. टूर्नामेंट का पहला क्रिकेट मैच डीसी-11 और फ्रेंचाईजी-11 के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है. टीमों में सलूजा गोल्ड, टफकोन टीएमटी, द रॉयल, सुपर नेक्स्ट शिखरजी 11, बालमुकुंद टीएमटी, होटल निखार व डुराप्लास्ट इलेवन शमिल है. मौके पर डीआरडीए डाइरेक्टर आलोक कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, भाजपा नेता विनिता कुमारी, लोजपा नेता राजकुमार राज समेत क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654809&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांडेय : स्कूल का ताला तोड़ एलसीडी व खेल सामग्री की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही