Search

 
 
 

गिरिडीह : कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत पारायण यज्ञ शुरू

 
Saria (Giridih) : सरिया के निमाटांड़ में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत पारायण महायज्ञ की शुरुआत 8 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ हो गई. कलश यात्रा में 171 कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई. पवित्र राजदाह धाम से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया गया. यज्ञ कमिटी के सदस्य राजकुमार ने बताया कि कोलकाता के आचार्य शत्रुघ्न पांडेय अनुष्ठान्न संपन्न कराएंगे. कथा वाचिका रांची निवासी जयंती शास्त्री होंगी. वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंच करेंगे. यज्ञ को लेकर आसपास के इलाके में भक्तिमय माहौल है. मौके पर जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद, दशरथ पुजारी, मुखिया संगीता कुमारी, पंसस चंद्रिका सिंह, सोनी कुमारी, सुरेश भारती, झरी पंडित, अशोक शर्मा, राजकुमार वर्मा, डॉ. प्रमोद वर्मा, रामेश्वर शर्मा, अनिल शर्मा, सीताराम महतो, रंजीत शर्मा, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, भोला पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602684&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृभाषा व संस्कृति को ना भूले बच्चे : सुप्रिया राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही