Search

 
 
 

गिरिडीह : दो माह से टुस्कीयो-जगजगो गांव में बिजली नहीं

 
Giridih : सदर प्रखंड के टुस्कीयो-जगजगो गांव में विगत 2 माह से बिजली नहीं है. गांव के लोग परेशान हैं. शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है. 25 अगस्त को भाकपा माले नेता राजेश यादव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने उनसे कहा कि दो माह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है. ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ही बिजली आपूर्ति होगी. ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर बिजली आपूर्ति नहीं होगी. बिजली विभाग मौन साधे हुए है. बिजली विभाग का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया गया, लेकिन सुनने को तैयार नहीं. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने बिजली विभाग के कनीय अभियंता से मोबाइल पर बातचीत कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की. उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीण आंदोलन छेड़ेंगे. मौके पर आजाद अंसारी, अशरफ अंसारी, ताजमहल, शहाबुद्दीन अंसारी, साबिर अंसारी, कमाल अंसारी, राजा अंसारी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=398929&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नवडीहा-कुरहोविंदो सड़क जानलेवा, राहगीर परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही