Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः श्री रामडीह गांव में न रास्ता न विकास, ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

जुलूस में शामिल ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया. अंत में अपना फैसला सुनाया- “जब तक बुनियादी सुविधाएं जैसे पक्का रास्ता और टैक्स राहत नहीं मिलेगी, तब तक वोट नहीं देंगे”. ग्रामीणों का वोट बहिष्कार स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया नगर पंचायत में चुनाव की सरगर्मी के बीच श्री रामडीह गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को जुलूस निकालकर चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया. जुलूस में शामिल महिला-पुरुष हाथों में तख्तियां लिये हुए थे नारेबाजी करते चल रहे थे. उनका नारा था “न रास्ता, न विकास…, नहीं देंगे वोट”.

 

ग्रामीणों ने कहा कि गांव से मात्र 5 किलोमीटर दूर सरिया बाजार स्थित नगर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है. इससे ग्रामीणों को जरूरी काम से आवागमन करने में परेशानी होती है. कहा कि गांव में ज्यादातर गरीब लोग हैं और मजदूरी-किसानी कर परिवार चला रहे हैं. उनके घर मिट्टी के हैं, लेकिन  हजारों रुपये का होल्डिंग टैक्स थोप दिया गया है. रोज कमाने-खाने वाले गरीब इतना भारी टैक्स कहां से देंगे.  


जुलूस में शामिल ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया. अंत में अपना फैसला सुनाया- “जब तक बुनियादी सुविधाएं जैसे पक्का रास्ता और टैक्स राहत नहीं मिलेगी, तब तक वोट नहीं देंगे”. ग्रामीणों का वोट बहिष्कार स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या श्री रामडीह को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्रामीणों की पुकार सुनी जाएगी?

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही