Search

 
 
 

गिरिडीह : कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, कई कांडों में पुलिस को थी तलाश समेत 2 खबरें

 
Giridih :  गिरिडीह पुलिस ने कई आपराधिक कांडों में लिप्त कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा स्थित उसे पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया है. यह जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि पप्पू शर्मा कोडरमा जिले के तिलैया के गांधीनगर स्थित एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में डकैती की घटना में लिप्त था. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा स्थित घर में उसके छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. खोरीमहुआ के एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरिडीह व कोडरमा जिला पुलिस की  संयुक्त टीम का गठन कर छापामारी कर उसे पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि पप्पू शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर गिरिडीह सहित हजारीबाग के इचाक और कोडरमा के तिलैया थाना में डकैती, लूट, सुपारी किलिंग समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. तीनों जिलों की पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी. गिरफ्तारी के बाद जमुआ थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

अग्निशमन अधिकारी को चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार

Giridih :  गिरिडीह अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर रविरंजन सिंह को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी अग्निक चालक प्रदीप उरांव को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरीडीह अग्निशमन कार्यालय परिसर में बुधवार की रात चाकूबाजी की घटना हुई थी. इसमें अग्निशमन सब ऑफिसर रवि रंजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल रविरंजन सिंह ने इस बाबत अग्निक चालक प्रदीप उरांव के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या-57/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अग्निक चालक प्रदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया. अग्निक चालक प्रदीप उरांव लोहरदगा जिले के बगरूकिस्कू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajganj-mandal-bjp-launched-beneficiary-contact-campaign-2/">धनबाद

: राजगंज मंडल भाजपा ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही