Search

 
 
 

गिरिडीह : कुख्यात नक्सली तालो मरांडी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 
Giridih : झारखंड व बिहार पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है. तालो मरांडी भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य है और सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है. यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि तालो मरांडी बलियारी गांव के पास चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी कर तालो मरांडी को दबोच लिया गया.

कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड है तालो

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नेहालडीह चिहरा गांव का रहने वाला है. वह कई नक्सली घटनाओं का मास्टर माइंड है. भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई नक्सली घटना का वह मुख्य आरोपी है. गुनियांथर पंचायत के जेडो नदी के किनारे जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद की थी. यह तालो की ही करतूत थी. इसके अलावा निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार से लेवी वसूली के लिए धमकी और सुरक्षा गार्ड से मारपीट के मामलों में भी तालो का नाम सामने आया था. इसके खिलाफ झारखंड और बिहार में चार मामले दर्ज हैं.

पुलिस टीम में ये थे शामिल

छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, एएसआई बुद्धिनाथ मार्डी, धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उरांव, अजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, दीपक प्रसाद मेहता, राजेश कुमार महतो, एसएसबी 35 बी की टीम के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seven-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-ied/">चाईबासा

 : आईईडी की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही