Search

 
 
 

गिरिडीहः अब झारखंडधाम स्टेशन पर रूकेंगी यात्री ट्रेनें, अन्नपूर्णा देवी ने किया हॉल्ट का उद्घाटन

 
Jamua(Giridih):  गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन के उद्घाटन के बाद से ही हॉल्ट की मांग को लेकर झारखंडधाम क्षेत्र के लोग संघर्षशील थे. बुधवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा,रेलवे के डीआरएम केके सिन्हा ने रेम्बा हॉल्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान रेलवे ने दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दी है. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को नववर्ष के उपहार में यह हॉल्ट मिला है. झारखंडधाम एक प्रसिद्ध पर्यटनस्थल है. इस क्षेत्र के लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग को रेल मंत्रालय ने पूरा किया. रेलवे हॉल्ट पर आधारभत संचरना निर्माण में 16 लाख रुपये का खर्च आया है. जिसमें अन्नपूर्णा ने सांसद मद से 6 लाख रुपये दिये. इसे पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamatas-decision-to-contest-lok-sabha-elections-alone-is-death-knell-for-india-alliance-bjp/">ममता

का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला INDIA गठबंधन के लिए मौत की घंटी : भाजपा

इन्होंने किया संबोधित

कार्यक्रम को रेलवे धनबाद जोन के डीआरएम केके सिन्हा, आरओएम रजनीश कुमार,डीएम अमरीश कुमार,मयंक कुमार,भाजपा नेता प्रणव वर्मा,जीप सदस्य प्रभा वर्मा, वरिष्ठ नेता कैलाश प्रसाद साहू,मुखिया अनिता देवी,सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, दिनेश यादव,पूर्व प्रमुख सुलोचना देवी ,कार्तिक मण्डल,गोविंद मण्डल,मुस्लिम अंसारी,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह,राजेन्द्र यादव,नरेश यादव गंगाधर वर्मा,मण्डल अध्यक्ष दशरथ वर्मा,रघुनाथ यादव सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- RDBA">https://lagatar.in/rdba-election-bablu-kumar-got-maximum-737-votes-in-the-executive-member-election/">RDBA

चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में बबलू कुमार को सबसे ज्यादा 737 वोट मिले

ये रहे मौके पर मौजूद

मौके पर दशरथ वर्मा,देवनन्दन शर्मा,विकास मण्डल,नरेश यादव,मनोज पण्डा,रोशन दुबे,कुलदीप शर्मा,अजीत दुबे,प्रदीप विश्वकर्मा, मुंशी वर्मा,रीतलाल मंडस,सुबोध गुप्ता राजीव रंजन प्रभाकर,अशोक द्विवेदी,अजय दुबे,,सुदामा मण्डल,पवन राम ,बासुदेव मण्डल सुरेश वर्मा,विक्रम द्विवेदी,सुभाष पंडा  सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template] .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही