Search

 
 
 

गिरिडीह : अब अपनी भाषा में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे विद्यार्थी- अन्नपूर्णा

 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय बेंगाबाद के भवन जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

Bengabad (Giridih) :  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति गंभीर है. इस दिशा में उनका मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है. वह सोमवार को बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के जिर्णोद्धार का शिलान्यास करने के बाद समारोह को संबोधित कर रही थीं. कहा कि 24 वर्षों बाद देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हुई है.  नई शिक्षा नीति में केंद्र सरकार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जरूरी सभी बिंदुओं को शामिल किया है. अब छात्र-छात्राएं अपनी भाषा में उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं. मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी भाषा में कर सकते हैं. स्कूलों में पाठ्यक्रम के अलावा वोकेशनल व डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने का काम किया जा रहा है. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्कूल भवन के जिर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया. कहा कि लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी. मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास नीति का परिणाम पूरे देश में देखने को मिलेगा. कोडरमा में भी विजय पताका लहराएगी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, इंद्रजीत सिंह, विजय सिंह, पवन राम, पवन सिंह, शिवपूजन राम, राजेश पोद्दार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-keep-special-vigil-on-checkposts-of-border-districts-of-the-state-commissioner/">पाकुड़

: राज्य के सीमावर्ती जिलों के चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखें- आयुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही