Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ में स्कूल का रास्ता रोकने के बाद पहुंचे अधिकारी, हुआ मामले का समाधान

 
Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड के प्लस 2 उच्च विद्यालय शहरपुरा जाने वाले रास्ते को कुछ दबंगों ने आपसी विवाद में रोक दिया था. मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद जब छात्रों व शिक्षकों को उसे रास्ते से जाने से रोका गया, तब मामला बीडीओ तक पहुंचा. बीडीओ अमोल कुमार, सीओ संजय पांडेय व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. नवडीहा पुलिस व ग्रामीणों की उपस्थिति में रास्ता रोकने वाले गांव रोहन महतो को बुलाया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक में रोहन महतो को समझाकर रास्ता चालू कराया. रोहन महतो को हिदायत देते हुए कहा कि कहीं विवाद है, तो कोर्ट जाएं. फिलहाल, विद्यालय का रास्ता दोबरा रोकने पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-dispute-over-aligarh-jama-masjid-claim-of-it-being-a-shiva-temple-court-ready-for-hearing/">अब

अलीगढ़ जामा मस्जिद को लेकर विवाद, शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट सुनवाई को तैयार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही