Search

 
 
 

गिरिडीह : वृद्धाश्रम वार्डन होगी बर्खास्त, जांच में पाई गई दोषी

 
Giridih : स्नेहदीप वृद्धाश्रम की वार्डन आरती सिंह को बर्खास्त किया जाएगा. इनके खिलाफ वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के पेंशन हड़पने का आरोप है. 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम के बाहर धरना देकर वार्डन को बर्खास्त करने की मांग की थी. वृद्धाश्रम के सचिव मनीष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को वार्डन पर लगे आरोप जांच करने का आश्वासन दिया था. जांच में आरोप सही पाया गया. वार्डन बर्खास्त की जाएगी. सचिव ने वार्डन को दो दिनों के अंदर वृद्धों के रुपए लौटाने का निर्देश दिया है. जिन वृद्धों के बैंक खाते वार्डन के पास जमा है, उन वृद्धों को खाते वापस करने का भी निर्देश दिया है. सचिव से वार्ता करने वालों में अभाविप के नगर मंत्री अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री उज्ज्वल तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, राकेश मोदी, प्रियांशु शेखर, विकास चंद्रवंशी, बजरंगी यादव, आशीष चंद्रवंशी, अनुराग कुमार थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=451800&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज ने मनाई दीपावली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही