Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अज्ञात बाईक की ठोकर से वृद्ध मजदूर की मौत

Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र में कलवा नदी के समीप अज्ञात बाईक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक का नाम तिसरी प्रखंड के खटपोंक निवासी 65 वर्षीय चंदर भोक्ता है. घटना 29 जनवरी देर रात की है. मृतक तिसरी चौक पर मजदूरी करता था. हादसे की रात मजदूरी करने के बाद अपने गांव खटपोंक लौट रहा था. उसी समय बाइक की ठोकर से मौत हो गई. वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को छोड़ गया है. सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर स्थानीय पुलिस और परिजनों को सूचना दी. खबर पाकर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर शव बरामद करने पहुंची. परिजन मुआवाजे की मांग कर शव बरामद नहीं करने दिया तथा बीडीओ संतोष प्रजापति को बुलाने की मांग करने लगे. परिजनों के विरोध के कारण पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी. बीडीओ और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों को मुआवजे दिलाने का आश्वसान दिया. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=539954&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, सिपाही समेत हुए सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही