Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, एक अन्य घायल

 
दोमहन गांव के पास घटी घटना, सलटाने की लग रही थी बोली
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के दोमहन गांव में बीती रात एक हल लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दोमहन निवासी 72 वर्षीय वासुदेव प्रसाद साव की मौत हो गई है, जबकि राजधनवार निवासी दयानन्द साव घायल हैं. दयानन्द साव वासुदेव प्रसाद यादव को दिए गए उधार के पैसे वापस लेने आया था, इसी क्रम में यह घटना हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार देर शाम को दोमहन गांव में शंकर मोदी के घर के पास वासुदेव प्रसाद साव, दयानन्द साव समेत अन्य लोग बैठकर चाय पी रहे थे. इसी बीच एक हल लगे टैक्टर ने असंतुलित होकर टक्कर मार दिया. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में ही वासुदेव प्रसाद साव की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दयानन्द साव का धनबाद में इलाज चल रहा है. चर्चाएं यह है कि घटना के बाद कुछ लोगों की मध्यस्ता से पैसे लेन - देन कर मामले को रफादफा करने का भी प्रयास किया गया. लेकिन बात नहीं बनी और इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी. सूचना पाकर तिसरी पुलिस दोमहन गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708432&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हर सप्ताह प्रखंड मुख्यालयों में लगेगा रक्तदान शिविर – प्रभारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही