Giridih: पीरटांड़ थाना अंतर्गत पूर्णानगर में 19 मई की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार डुमरी थाना अंतर्गत खुरकी गांव के संजू हंसदा (65 वर्ष) अपने किसी रिश्तेदार के घर आए थे. वापसी के लिए पूर्णानगर में सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़े थे. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस ने आधार कार्ड देख उनके घर सूचना दी. सूचना पर मृतक का पुत्र भीमलाल हंसदा पहुंचा व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गया. सदर अस्पताल में भीम लाल ने बताया कि पुलिस की सूचना पर पहुंचा तो पिता की लाश सड़क किनारे पड़ी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641968&action=edit">यह
भी पढ़ें:पीरटांड़ : शहीद सैनिक की याद में बनेगा तोरण द्वार : सांसद [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:पीरटांड़ : शहीद सैनिक की याद में बनेगा तोरण द्वार : सांसद [wpse_comments_template]
Leave a Comment